पाकुड़, मार्च 31 -- ​अमड़ापाड़ा। प्रखंड की डूमरचिर पंचायत के पूर्व मुखिया सह भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बरसन हेम्ब्रम का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार सुबह आठ बजे निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। वे लंबे समय से किडनी संबंधी समस्या से जूझ रहे थे। ​बताते चलें कि हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने डूमरचिर स्थित उनके आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना था। उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...