छपरा, जून 19 -- चिंतामनगंज बाजार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न दलों के नेताओं व ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद गड़खा, एक संवाददाता। वरीय भाजपा कार्यकर्ता व कुदरबाधा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह की तीसरी पुण्यतिथि शुक्रवार को चिंतामनगंज बाजार में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शुरुआत अर्जुन सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर और स्व सुनील सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। वक्ताओं ने स्व सुनील सिंह के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास और जनसेवा को प्राथमिकता दी। उनके कार्यों और विचारों को आज भी लोग याद करते हैं। कार्यक्रम के अंत में उनके बताए मार्ग पर चलने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के जिला प्रवक्ता संज...