मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- बोचहां। चौपार से बुधवार की रात भोज खाकर लौट रहे करणपुर उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया रामश्रेष्ठ सहनी के पुत्र विक्रम कुमार को घेरकर हत्या की धमकी दी गई। मामले को लेकर विक्रम कुमार ने मुखिया पुत्र किशु पटेल उर्फ आदर्श राज, नाजीपुर अहियापुर निवासी दिलीप कुमार पटेल एवं सोनू पटेल को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने छोटे चाचा राम सिंगर सहनी की हत्या की थी। मुझे और पिता की भी हत्या कर सकते हैं। थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...