गिरडीह, फरवरी 13 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के रमनीटांड़ गांव स्थित पूर्व मुखिया पुत्र सुभाष वर्णवाल की प्रतिमा पर गुरुवार को माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि मनाई गई। बता दें कि 12 फरवरी 2017 की रात में नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर मुखिया पुत्र सुभाष वर्णवाल एवं कारीपहरी गांव के श्यामसुंदर पंडित की हत्या कर दी थी। मौके पर भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार समेत रूपनारायण साव, रामेश्वर राम भदानी, सुखदेव राम भदानी, सुभाष कुमार, विपिन कुमार, प्रकाश यादव आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.