नवादा, मार्च 25 -- नवादा/मेसकौर, हिसं/निप्र। मेसकौर प्रखंड की बारत पंचायत के पूर्व मुखिया सांगा संजीत उर्फ कन्हैया कुमार बादल ने मेसकौर अंचलाधिकारी और स्थानीय भू-माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिया है। बैजनाथपुर निवासी सांगा संजीत का आरोप है कि उनकी पुश्तैनी जमीन (खाता 306, खेसरा 2300) को हड़पने के लिए सीओ ने भू-माफिया महेंद्र यादव के साथ मिलकर उनके विरुद्ध साजिश रची। ​पूर्व मुखिया ने आवेदन में कहा है कि अंचल कार्यालय के रिकॉर्ड में स्पष्ट प्रति लगाने के दौरान उन पर कागजात चोरी का झूठा आरोप लगाकर प्राथमिकी (कांड संख्या 06/26) दर्ज कराई गई, जिसके कारण उन्हें दो महीने जेल में बिताने पड़े। उन्होंने दावा किया कि सीओ उनसे 25 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं और इनकार करने पर मारपीट व झूठे मुकदमे में फंसाने क...