औरंगाबाद, दिसम्बर 3 -- ओबरा प्रखंड के चंदा पंचायत के पूर्व मुखिया और रामनगर निवासी रंजीत राजवंशी का बुधवार सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनकी मौत से पंचायत में शोक की लहर है। लोग बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। वे लगातार 15 वर्षों तक पंचायत के मुखिया रहे थे और अपने कार्यकाल में कई विकास कार्य किए थे। उनके निधन पर जिला पार्षद सुधा देवी, पंचायत समिति सदस्य सत्येंद्र पासवान, समाजसेवी गौतम चंद्रवंशी और भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...