समस्तीपुर, दिसम्बर 31 -- कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत जितवरिया पंचायत के पूर्व मुखिया व धर्मपुर गांव निवासी अशोक कुमार (75) का मंगलवार की देर शाम आवास पर ही निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी। परिजनों ने बताया कि आजकल वे बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर मुखिया मीना देवी, पंसस रंजू कुमारी, पूर्व मुखिया प्रमोद राय, कमलेश ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष बालकृष्ण झा, धीरेंद्र कुमार धीरज, कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष कुमार, भाजपा नेता व पूर्व मुखिया लाल बाबू राय, भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता अंकित कुमार त्रिवेदी, कृष्ण कुमार झा एवं राजकुमार साफी सहित दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...