मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बैरिया में बस ट्रांसपोर्टर के एजेंट कुंदन सिंह की हत्या के सात साल बाद पुलिस की जांच पर सवाल उठे हैं। इस केस में दो साल से जेल में बंद पूर्व मुखिया अनिल चौबे की याचिका पर हाईकोर्ट ने एसएसपी और केस के आईओ को तलब किया है। हाईकोर्ट का नोटिस एसएसपी कार्यालय में भेजा गया है। जेल में बंद अनिल चौबे ने हाईकोर्ट को बताया है कि घटना के दिन वह पंजाब में था। पंजाब पुलिस ने इस संबंध में एक सीसीटीवी फुटेज मुजफ्फरपुर पुलिस को उपलब्ध कराया था, लेकिन पुलिस ने इस अहम साक्ष्य पर जांच नहीं की।

हाईकोर्ट की कार्यवाही हाईकोर्ट ने एसएसपी से पूछा है कि सीसीटीवी फुटेज के संबंध में जांच क्यों नहीं हुई, इसकी पूरी जानकारी के साथ कोर्ट में उपस्थित होकर जवाब दें। एजेंट कुंदन सिंह हत्याकांड में कोर्ट में ट्रायल चल रहा ...