खगडि़या, अप्रैल 19 -- खगड़िया । नगर संवाददाता सदर प्रखंड के रहीमपुर उत्तरी पंचायत की पूर्व मुखिया रेखा देवी के निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने पंचायत के जनप्रतिनिधि रहते हुए पंचायत का समुचित विकास करते हुए समाज के हर व्यक्ति से गहरा नाता बनाया। यह बातें नगर सभापति अर्चना कुमारी ने उनके निधन पर परिजनों को सांत्वना देते हुए कही। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि जब भी वे उनके आवास पर जाती थी, वे मुझे अपनी बेटी की तरह मानती थीं। उनके परिवार से हमारा पारिवारिक संबंध रहा है। कहा कि रेखा देवी का व्यक्तित्व अत्यंत सरल, सहज और समाज के प्रति समर्पित था। उन्होंने अपने कार्यकाल में जनसेवा को सर्वोपरि रखा और हर वर्ग के लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने दिवंगत आत्मा ...