पूर्व माह की उपस्थिति के आधार पर शिक्षामित्रों का मानदेय देने की मांग
गोंडा, जून 19 -- गोण्डा, संवादददाता। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्रा की अगुवाई में शिक्षामित्रों में बीएसए को पत्र देकर जून माह का मानदेय 25 से पहले देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 20 मई से 20 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित है, इसलिए इस अवधि में विकास खंडों से उपस्थिति मांगने का कोई औचित्य नहीं है। पूर्व माह की उपस्थिति के आधार पर सभी शिक्षामित्रों का मानदेय जारी किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर जिला महामंत्री शिवमूर्ति पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला मंत्री अभिमन्यु प्रसाद मिश्रा, राजेंद्र वर्मा, तेजेंद्र कुमार शुक्ला, मनोज मिश्रा, राजकुमार शुक्ला, कृष्ण कुमार पांडेय, रवीन्द्र प्रताप सिंह, अवधेश मिश्रा, राजकुमार, श्रवण कुमार शुक्ला, हनुमंत तिवारी, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.