पूर्व महिला थानेदार समेत छह पुलिसकर्मियों पर दर्ज होगा केस
कुशीनगर, जुलाई 11 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट इफराक अहमद की अदालत ने महिला पीआरडी जवान पुनीता भारती की ओर से दाखिल प्रकीर्ण वाद की सुनवाई के बाद पूर्व महिला थानेदार समेत छह पुलिसकर्मियों पर एससी-एसटी एक्ट व मारपीट आदि से संबंधित बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया है।पीआरडी जवान पुनीता भारती पुत्री सुरेश प्रसाद कांशीराम आवास पडरौना की निवासी है। उनकी ओर से प्रकीर्ण वाद दाखिल कर अदालत को बताया गया था कि 29 मई को महिला थाने में वह शिकायत करने गईं तो उन्हें जातिसूचक गालियां दी गईं और अपमानित करते हुए बुरी तरह से मारा पीटा गया। उन्होंने महिला थाने की पूर्व महिला थानेदार सुमन सिंह, चालक अरूण कुमार, महिला आरक्षी लक्ष्मी पांडेय, प्रिया सिंह, शिवांगी द्विवेदी व चंदा शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराने की गुह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.