सहारनपुर, मार्च 9 -- सहारनपुर। प्रख्यात वैदिक चिंतक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार शर्मा तथा सहारनपुर के पूर्व महापौर संजीव वालिया को इस वर्ष मोक्षायतन अंतर्राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा 31वां जीवनशिल्पी पंडित विश्वंभर सिंह अवार्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान पंडित विश्वंभर सिंह स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। पद्मश्री योगगुरु स्वामी भारत भूषण ने बताया कि सुधीर कुमार शर्मा को समाज में यज्ञ, योग और वैदिक जीवन पद्धति के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा न्यायपालिका में उच्च जीवन मूल्यों की पुनर्स्थापना के लिए यह सम्मान दिया गया है। पूर्व महापौर संजीव वालिया को सहारनपुर में राष्ट्रप्रेम, शिक्षा, अध्यात्म, समरसता और सेवा के प्रतीक रहे पं. विश्वंभर सिंह की स्मृति को बनाए रखने के लिए किए गए उनके विशेष कार्यों के लिए सम्मानित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.