प्रयागराज, फरवरी 4 -- कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता के सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शैलेश श्रीवास्तव नामक फेसबुक आईडी से पूर्व महापौर के फेसबुक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। अभिलाषा गुप्ता की मीडिया प्रभारी पूनम अग्रवाल की तहरीर पर कोतवाली थाना पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। मीडिया प्रभारी पूनम अग्रवाल की तहरीर के मुताबिक, भाजपा नेत्री अभिलाषा गुप्ता के फेसबुक पेज पर तीन लाख 57 हजार फॉलोअर हैं। इंस्टाग्राम व एक्स पर भी लाखों की संख्या में फॉलोअर्स मौजूद हैं। बीते दो तीन दिन से शैलेश श्रीवास्तव नामक फेसबुक आईडी से पूर्व महापौर के विभिन्न फेसबुक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बेहद आपत्तिजनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.