रामगढ़, जनवरी 2 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। वर्ष 2025 मात्र एक साल में ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के प्रयासों से पूरे जोन में 5,680 रेलकर्मियों को पदोन्नति का लाभ दिलाकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया। ये रेलकर्मियों एवं उसके परिवार के लिए नववर्ष 2026 के शुभागमन एवं आठवें वेतन आयोग से पूर्व रेलकर्मियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। यूनियन की ओर से प्रेस बयान जारी कर बताया गया कि यूनियन की ओर से आठवें पे कमीशन के मद्देनजर स्थाई वार्ता तंत्र , इनफॉर्मल मीटिंग, नन पेमेंट, प्रेम में लगातार मुद्दे उठाए। रेलकर्मी हितों के मुद्दों पर महाप्रबंधक के नेतृत्व में रेल प्रशासन खासकर कार्मिक विभाग ने युद्ध स्तर पर किए गए कार्य प्रोन्नति, पदोन्नति, एमएसीपी का लाभ, समापक भुगतान एवं वित्तीय संबंधी गड़बड़ियों में सुधार की ऐतिहासिक उपलब्धि पूर्व मध्य र...