श्रावस्ती, अप्रैल 25 -- श्रावस्ती, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा व उत्तर मध्यमा का बोर्ड परीक्षा परिणाम शुक्रवार शाम को जारी किया गया। पूर्व मध्यमा में शिवांगी मिश्रा व उत्तर मध्यमा में मधु गौड़ जिले की टापर बनी। पूर्व मध्यमा में 64 में से 64 व उत्तर मध्यमा में 29 में से 26 विद्यार्थियों ने सफलता पाई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के तीन विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इसमें पूर्व माध्यमा में कुल 73 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 64 विद्यार्थी 2026 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें शत प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। वहीं उत्तर मध्यमा में 32 विद्यार्थियों का नामांकन था। यह भी पढ़ें- संस्कृत बोर्ड : हाईस्कूल में वैशाली व इंटर में राखी बनी जिला टॉपर जिसमें से 29 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में ...