गोंडा, अप्रैल 25 -- गोण्डा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल) अंतिम वर्ष परीक्षा की जिला स्तरीय मेरिट सूची शुक्रवार देर शाम जारी की गई। मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि संस्कृत शिक्षा के प्रति उनका समर्पण और मेहनत किसी से कम नहीं है। जारी मेरिट सूची के अनुसार विशाल शुक्ला ने 700 में से 651 अंक (93 प्रतिशत) प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। सुमन पाण्डेय ने 618 अंक (88.29 प्रतिशत) के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि भानु प्रताप चौबे 610 अंक (87.14 प्रतिशत) के साथ तीसरे स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर मीना (598 अंक, 85.43 प्रतिशत) और पांचवें स्थान पर मुस्कान वारसी (597 अंक, 85.29 प्रतिशत) रहीं। यह भी पढ़ें- UP संस्कृत बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में प्रतापगढ़ के रजनीश और कन्नौज की स...