कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव रविवार 14 दिसंबर को कानपुर आ रहे हैं। पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष चौबे ने बताया कि कानपुर दौर पर शिवपाल सबसे पहले मंधना में समाजवादी पार्टी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिओम पांडे के निवास जाएंगे। फिर शारदा नगर होटल के एस ग्रांड बलवंत यादव प्रधान व अनुज तिवारी के यहां जाएंगे। डॉ. आनंद झा के काकादेव स्थित आवास के बाद वह इरफान सोलंकी के घर जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...