पटना, दिसम्बर 10 -- पूर्व मंत्री विजय कृष्ण ने बुधवार को राजद की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को भेजा है। उन्होंने लालू प्रसाद को लिखे पत्र में कहा है कि मैंने दलगत राजनीति, सक्रिय राजनीति से अलग हो जाने का निर्णय लिया है। अतः राष्ट्रीय जनता दल के प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। कृप्या स्वीकार करें। विजय कृष्ण की गिनती राजद के पुराने और प्रभावशाली नेताओं में होती रही है। लंबे समय से वे राजद की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। माना जा रहा है कि अब अपने आपको उपेक्षित महसूस कर पार्टी नेतृत्व से नाराज होकर उन्होंने अलग राह पकड़ ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.