सीतापुर, जनवरी 7 -- सीतापुर, संवाददाता। भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र गुप्ता की 23वीं पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पड़ाव स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला और सदर विधायक /नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने भी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि राजेंद्र गुप्ता सीतापुर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश एवं देश की शान थे। पार्टी उनके योगदान को कभी भुला नहीं सकती। पार्टी को जमीन से लेकर सत्ता तक पहुंचाने का श्रेय उनको जाता है। आज हम सब कार्यकर्ता उनको अपनी श्रद्धांजलि समर्पित कर रहे हैं और उनके बनाए संघर्षशील मार्ग पर चलकर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, संजय मि...