मेरठ, सितम्बर 9 -- यूपी के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा की गुंडई का वीडियो सामने आया है। पिस्टल लेकर साथियों के साथ सराय बहलीम में फिरोज उर्फ भूरा देररात असलम पहलवान के घर पहुंचा और धमकी दी। इस घटनाक्रम की वीडियो भी सामने आई है। पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत और वीडियो फुटेज पुलिस को दी गई, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शाम के समय भूरा को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं, बाकी दो आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। कोतवाली के सराय बहलीम निवासी याकूब कुरैशी बसपा नेता और पूर्व मंत्री हैं। याकूब कुरैशी का छोटा बेटा फिरोज उर्फ भूरा अदनान सोमवार रात करीब 1.15 बजे अपने साथी इस्लामाबाद निवासी अदनान और एक अन्य के साथ सराय बहलीम में ही असलम पहलवान के घर पहुंचा। फिरोज के हाथ में इस दौरान पिस्टल थी। आरोप है कि फिरोज और अदनान ने इ...