लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- सोमवार को शहर की भारत भूषण कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने उनके जीवन व राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोहसिना किदवई ने अपने सार्वजनिक जीवन में समाज सेवा और पार्टी के प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रामकुमार वर्मा, प्रेम कुमार वर्मा, राकेश विश्वकर्मा, अमित कुमार गुप्ता, सतीश चंद्र मिश्रा, करनजीत सिंह, दौलत राम लोधी, पंकज पटेल, हिमांशु, करण सिंह, सगीर अहमद, नन्हें श्रीवास्तव, योगेंद्र विक्रम सिंह सहित तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद थे। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.