रामगढ़, मई 14 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि गोमिया के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह के निधन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरूण कुमार सिन्हा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय माधवलाल सिंह ईमानदार, सच्चे और जनसेवा के प्रति समर्पित राजनीतिज्ञ थे। वे हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने कहा कि उन्हें स्व. माधवलाल सिंह के साथ कार्य करने का अवसर मिला था, जिसके कारण वे उनके व्यक्तित्व और विचारों से भली-भांति परिचित थे। उन्होंने बताया कि स्व. माधवलाल सिंह शांत, सरल एवं सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका मानना था कि समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करना हमारा कर्तव्य है। यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि अरूण कुमार सिन्हा ने कहा कि लोग स्व. माधवलाल सिंह के ब...