पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर शोक सभा, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
बोकारो, जुलाई 18 -- जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल के भोजूडीह स्थित आवासीय कार्यालय में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मन्नान मल्लिक के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इसके बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर देवाशीष मंडल ने कहा कि मन्नान मल्लिक एक सरल, स्वच्छ छवि और दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने संगठन में कार्यकर्ताओं को हमेशा सम्मान दिया तथा बड़े और छोटे सभी कार्यकर्ताओं को समान दृष्टि से देखा। मंडल ने कहा कि 1984-85 से उन्हें मन्नान मल्लिक के साथ काम करने का अवसर मिला और उनके विचारों व कार्यशैली से काफी सीखने को मिला। उन्होंने मन्नान मल्लिक को धनबाद लोकसभा का "गांधी" बताते हुए कहा कि उनके निधन से कांग्रेस पार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.