हापुड़, फरवरी 9 -- सोमवार को मेरठ रोड से गांव हिरनपुरा में आयोजित सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे पूर्व मंत्री मदन चौहान पर जानलेवा हमला हो गया। सड़क किनारे खड़ी एक कार के पास खड़े तीन युवकों ने अचानक उनकी गाड़ी को रुकवाकर दो पिस्टल तान दी और हमला करने का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। पूर्व मंत्री मदन चौहान ने बताया कि हमले के दौरान उनकी जान बाल-बाल बची। इस दौरान उनके साथ मौजूद पर्सनल असिस्टेंट, सरकारी गनर और चालक भी सहम गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मदन चौहान ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कराने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल शुरू की और संदिग्धों की तलाश में दबिश दी...