रांची, मार्च 18 -- रांची, संवाददाता। मारपीट करने समेत अन्य आरोपों में ट्रायल फेस कर रहे पूर्व मंत्री बंधु तिर्की समेत सात आरोपियों के खिलाफ जारी सुनवाई बुधवार को पूरी हो गई। मामले में जारी बहस पूरी होने के बाद अदालत ने 25 मार्च को फैसले की तारीख निर्धारित की है। एमपी/एमएलए मामले के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत फैसला सुनाएगी। मामले में बंधु तिर्की, तीन अंगरक्षकों रामदेव प्रसाद, विशाल उरांव व सीनू राम जोंको के अलावा अमोद सिंह, मोहन सिंह और दिलीप कुमार ट्रायल फेस कर रहे हैं। आरोप है कि एक नंवबर 2017 को भारत स्काउट गाइड झारखंड रांची के राज्य काउंसिल चुनाव में गड़बड़ी से संबंधित जांच की जा रही थी। जांच करने भारत स्काउट गाइड के प्रतिनिधि जिला शिक्षा कार्यालय परिसर पहुंचे थे। जांच में नरेश कुमार को प्रवेश नहीं करने दिया गया और ...