पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने हजारीबाग के युवाओं को सौंपी आगामी रैली की जिम्मेदारी
हजारीबाग, अगस्त 2 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आगामी 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाली आदिवासी एकता महाजुटान रैली को लेकर संगठन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में झारखंड के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने हजारीबाग के विक्की कुमार धान को रैली का जिला प्रवक्ता नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि विक्की कुमार धान हजारीबाग जिले में रैली के प्रचार-प्रसार की कमान संभालेंगे।वे आदिवासी समाज की एकता, संवैधानिक अधिकारों, राजनीतिक भागीदारी और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ मीडिया के समक्ष संगठन का आधिकारिक पक्ष भी रखेंगे। यह भी पढ़ें- 30 अगस्त के आदिवासी एकता महाजुटान रैली को लेकर 6-18 को जनसंपर्क अभियान रैली की तैयारियों को और मजबूत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.