कुशीनगर, मई 20 -- कुशीनगर। निज संवाददाता सपा के पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. पीके राय ने सेवरही थाना क्षेत्र में चलने वाले स्कूल बस और वाहनों के सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए विभागीय लापरवाही का आरोप लगाया है।पूर्व मंत्री ने कहा कि अधिकांश स्कूल वैन और बसों में कई गंभीर अनियमितताएं हैं। वाहनों में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक बच्चों को ठूंस-ठूंस कर भरा जाता है, जिससे आपात स्थिति में बच्चों का बाहर निकलना मुश्किल होता है। अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट-एड किट, आपातकालीन निकास द्वार जैसे अनिवार्य सुरक्षा उपकरण या तो नदारद हैं या खराब स्थिति में हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि छोटे-छोटे बच्चों से भरी इन वैनों और बसों को केवल ड्राइवर के भरोसे चलाया जा रहा है और सीट से ...