बलिया, मार्च 20 -- सिकंदरपुर। पूर्व मंत्री राजधारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने विशेष रूप से घाघरा नदी पर खरीद गांव के पास प्रस्तावित पुल निर्माण कार्य को जल्द प्रारंभ कराने की मांग रखी। इसके अलावा बालूपुर में प्रस्तावित विद्युत सबस्टेशन के निर्माण कार्य को भी जल्द शुरू कराने व जिला मुख्यालय पर स्वीकृत मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने का अनुरोध किया। सीएम ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...