अररिया, अप्रैल 24 -- जोकीहाट, (एस)। जोकीहाट थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में हुए मोहम्मद सबुल हत्याकांड ने पूरे इलाके में शोक और आक्रोश है। इस दुखद घटना के बाद पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज आलम गुरुवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। पूर्व मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने इस जघन्य हत्याकांड पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं। शाहनवाज आलम ने परिजनों को आश्वासन दिया कि प्रशासन के माध्यम से उन्हें हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते कहा कि सबुल की हत्या की यह घटना अत्यंत दुखद है। जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। ऐसी घटनाएं समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय हैं। इस तरह की हिंसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.