रांची, अप्रैल 18 -- मांडर, प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने शनिवार को मांडर प्रखंड के विभिन्न गांवों में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कैम्बो में सरना स्थल और मसना स्थल की घेराबंदी निर्माण कार्य के साथ-साथ सरवा नाला में एकल चेक डैम तथा झीझरी पंचायत के चौरा टोली नाला में एकल चेक डैम निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बंधु तिर्की ने कहा कि मांडर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा, खासकर जल संरक्षण और धार्मिक स्थलों के संरक्षण में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- जिप सदस्य ने देव स्थल एवं मसना की घेराबंदी कार्य का किया निरीक्षण उन्होंने अधिकारियों और संवेदकों को निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ न...