रिषिकेष, फरवरी 9 -- विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक बहुत बड़ा वट वृक्ष है, जिसकी छांव में हम सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने सभी भाजपाइयों से संगठनात्मक एकता, अनुशासन और जनसेवा के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। सोमवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश मंडल के विभिन्न मोर्चों में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीतियों पर चलते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। मौके पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिर...