सिद्धार्थ, मार्च 30 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा क्षेत्र के बनकटा गांव में रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने भाजपाइयों के साथ बैठकर मन की बात सुनीं और इसे जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में समाज से जुड़े विविध विषयों को प्रभावी ढंग से रखा। स्वच्छता, जनभागीदारी, आत्मनिर्भरता और देशभर की प्रेरणादायक कहानियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मन की बात लोगों को सकारात्मक दिशा में सोचने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का एक मजबूत माध्यम बन चुका है। उन्होंने भाजपाइयों से कहा कि वे कार्यक्रम में दिए गए संदेशों को अपने जीवन में उतारें और आसपास के लोगों को भी इ...