रिषिकेष, नवम्बर 20 -- ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने छिद्दरवाला में गुरुवार को नेपाल के प्रसिद्ध लोक कलाकार जीवन शर्मा का सम्मान किया। उन्होंने नेपाल की लोक परंपराओं को जोड़ने वाले उनके योगदान की सराहना भी की। लोक कलाकार जीवन शर्मा बीते लगभग चार दशकों से नेपाल की सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए हजारों गीतों की रचना कर चुके हैं। उनके गीतों में किसान-मजदूरों का जीवन, नेपाल में संघर्षरत पुरुषों-महिलाओं की भावनाएं और समाज की वास्तविक परिस्थितियों का मार्मिक चित्रण देखने को मिलता है। उनकी लोककला आमजन की आवाज़ को वैश्विक मंच तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। उन्होंने ने कहा कि ऐसे लोक कलाकार समाज की आत्मा को अभिव्यक्त करते हैं और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर पूर्व पार्षद शिव कुमार गौतम,पूर्व क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.