प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज। चंदापुर गांव में कोल्ड स्टोर का पूर्व मंत्री अंसार अहमद ने मानचित्र पास नहीं कराया था। कोल्ड स्टोर का आंशिक हिस्सा ढहने के बाद जब डीएम के निर्देश पर जांच कमेटी ने अपना काम किया तो इसका खुलासा हुआ। इस मामले में अब पूर्व मंत्री अंसार अहमद की मुश्किलें और बढ़ना तय है। जांच टीम की अध्यक्ष एडीएम वित्त एवं राजस्व ने अलग-अलग विभागों के साथ जब बैठक की तो विभागों ने बताया कि कोल्ड स्टोर में कई नियमों का उल्लंघन हुआ है। जिसके बाद अभी अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। बताया गया कि कोल्ड स्टोर का मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। कोल्ड स्टोर के लिए प्राथमिक मानचित्र यूपीसीडा स्वीकृत करता है। जबकि अग्निशमन विभाग, कारखाना विभाग और अंतिम तौर पर उद्यान विभाग भी अपने मानकों के अनुसार मानचित्र स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.