गढ़वा, मार्च 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा की राजनीति में इन दिनों रामबांध तालाब का मुद्दा गर्माता जा रहा है। विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने मामले को लेकर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जनता से माफी मांगने की मांग की है। जिले की ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य के प्रतीक रामबांध तालाब को लेकर विधायक सत्येंद्रनाथ ने आरोप लगाया है कि पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के दबाव में तत्कालीन डीसी शेखर जमुआर द्वारा तालाब के अस्तित्व के साथ छेड़छाड़ की गई। उन्होंने कहा कि वह मामले को हाईकोर्ट लेकर जाएंगे। विधायक के अनुसार, शेखर जमुआर ने गलत प्रतिवेदन देकर रामबांध तालाब को टांड़ (बंजर भूमि) के रूप में दर्शाया और करीब दो एकड़ जमीन को नियमों के विरुद्ध नगर परिषद को स्थानांतरित कर दिया। उन्होंने इसे गढ़वा की विरासत के साथ गंभीर खिलवाड़ ...