पूर्व मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
सिद्धार्थ, जुलाई 14 -- इटवा। खुनियांव क्षेत्र के दुफेड़िया गांव में सोमवार को भाजपा की ओर से नागरिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में नए आयाम स्थापित किए हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण नई पहचान बना रहा है। इस अवसर पर राजेश पांडेय, बलराम मिश्र, राजन पांडेय, अमर मणि दुबे, आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.