रिषिकेष, अप्रैल 30 -- ऋषिकेश विधानसभा के ग्रामसभा असेना में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों से संवाद किया। उन्होंने विधायक निधि से 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान असेना सुषमा बिष्ट ने विधायक द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधायक के नेतृत्व में ग्राम सभा सहित पूरे क्षेत्र में विकास की नई दिशा दिखाई दे रही है। कार्यक्रम में वीरभद्र के पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने कहा कि ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सीवरेज लाइन, ग्रामीण सड़कों का निर्माण, पथ प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं विद्युत से संब...