नोएडा, मार्च 27 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। दादरी में 29 मार्च को समाजवादी पार्टी की समाजवादी समानता भाईचारा रैली को सफल बनाने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने शुक्रवार को कस्बा जारचा में पप्पू सिद्दीकी के आवास पर एक बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 29 मार्च को दादरी में होने वाली रैली उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की पटकथा लिखने का काम करेगी। रैली में पहुंचने के लिए उत्साहित जनता साफ संकेत दे रही है कि आने वाले समय में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे । उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की पीडीए मुहिम को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा कि जन विरोधी नीतियों से परेशान जनता उत्तर प्रदेश में परिवर्तन करना चाह ...