पूर्व मंत्री तेज प्रताप और सहयोगी मोतीलाल पर FIR, आकाश यादव ने की है शिकायत
वरीय संवाददाता, जून 19 -- FIR on Tej Pratap Yadav: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव के पुत्र और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के खिलाफ पटना के पाटलिपुत्रा थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। तेज प्रताप के सहयोगी मोतीलाल यादव को भी अभियुक्त बनाया गया है। छात्र नेता आकाश यादव शिकायत पर कांड दर्ज करके पटना पुलिस छानबीन में जुट गई है। इससे पहले आकाश यादव ने पटना सिविल कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता आकाश यादव ने तेज प्रताप और उनके सहयोगी मोतीलाल पर उनके घर में जबरन घुसने का आरोप लगाया है। कहा है कि जब वे खाटू श्याम मंदिर राजस्थान में पूजा करने गए थे उसी दौरान पूर्व मंत्री और उनके सहयोगी जबरन घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। दरवा नहीं खोलने पर पीटने लगे। वॉश रूम जाने का बहाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.