प्रयागराज, अप्रैल 15 -- पूर्व मंत्री बाबूलाल भंवरा के समधी कमला शंकर सरोज के घर मंगलवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, पड़ोसी दरोगा व अन्य लोगों द्वारा आहट मिलने पर पकड़ने की कोशिश की, तो नकाबपोश बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश भागते दिखे हैं। झूंसी पुलिस एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है। पीडब्ल्यूडी ठेकेदार कमला शंकर सरोज 12 अप्रैल को अपने पिता सतई राम का निधन होने पर परिवार समेत पैतृक गांव मवैया सरायममरेज गए थे। जबकि, हवेलिया स्थित मकान पर ताला लगा था। मंगलवार की देर रात तीन नकाबपोश बदमाश मुख्य गेट का ताला तोड़ घर के अंदर घुसे और अलमारियों को खंगाल रहे थे। यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री के समधी के घर चोरी, दरोगा पर ताना तमंचा तभी पड़ोस में रहने वाले एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.