छपरा, दिसम्बर 9 -- छपरा, एक संवाददाता। शहर के छोटा तेलपा निवासी एवं बिहार सरकार के पूर्व नगर विकास मंत्री उदित राय के छोटे भाई हरेंद्र राय का असामयिक निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। मंगलवार को उनका दाह संस्कार डोरीगंज घाट पर किया गया, जहाँ उनके बड़े पुत्र रंजन कुमार ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर पूर्व एमएलसी लाल दास राय ने गहरा शोक जताते हुए कहा कि हरेंद्र राय का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इधर, राजद जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राय, पूर्व डिप्टी मेयर नागेंद्र राय, नगर राजद अध्यक्ष सुरेंद्र राय, राजू राय सहित कई सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने भी शोक प्रकट किया है। हरेंद्र राय अपने पीछे छोटे पुत्र राहुल, पुत्री डॉ. प्रियंका सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवारजनों के बीच शोक की लहर व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...