नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- सीबीआई ने कांग्रेस नेता पवनराजे निंबालकर की 2006 में हुई हत्या के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री पद्मसिंह पाटिल और सात अन्य लोगों के बरी होने के फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी है। यहां की एक सत्र अदालत ने पुख्ता सबूत न होने का हवाला देते हुए 20 जून को आरोपियों को बरी कर दिया था। सीबीआई ने अपनी अपील में कहा कि सत्र अदालत का फैसला कानूनी रूप से गलत था और इसे रद्द किया जाना चाहिए। अपील पर इस हफ्ते जस्टिस एस.वी. कोटवाल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ द्वारा सुनवाई होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...