रांची, दिसम्बर 25 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के निर्देश पर गुरुवार को बेड़ो प्रखंड के उप-प्रमुख मुदस्सिर हक ने क्षेत्र में बढ़ती ठंड और शीतलहरी को देखते हुए कंबल वितरण अभियान चलाया। बेड़ो प्रखंड के नरकोपी क्षेत्र में ग्रामीणों और मदरसों के बच्चों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान उप-प्रमुख ने डोरंडा, नरकोपी, सरदा बाड़ी, चनकोपी, चरका टंगरा और चान्हो गांव के ग्रामीणों एवं बच्चों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल प्रदान किया। मौके पर मुदस्सिर हक ने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के निर्देश पर यह सेवा कार्य शुरू किया गया है। मौके पर मुखिया सरिता एक्का, हबीब अंसारी, रूपदेव उरांव, कयूम अंसारी, अजीज, एकराम, मौलाना इकबाल, बिष्णु उरांव और मनोज उरांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.