बुलंदशहर, सितम्बर 10 -- उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री और शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता के पुत्र कुश शर्मा को शोक संदेश पत्र भेजकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा कि अनिल शर्मा भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने हमेशा सेवाभाव और संवेदनशीलता के साथ समाज की असीम सेवा की। सीएम योगी ने कहा कि विधानसभा सदस्य और मंत्री के रूप में अनिल शर्मा ने संगठन और सरकार दोनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका इस तरह अचानक चले जाना समाज और भाजपा परिवार के लिए एक अपूर्णनीय क्षति है, जिसकी भरपाई करना नामुमकिन है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने, उन्हें चिर-शांति प्रदान...