बलिया, जून 11 -- नवानगर। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के गोसाईंपुर निवासी समाजसेवी लाल बचन चौधरी का गुरुवार को दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। पूर्व मंत्री तथा वरिष्ठ समाजवादी नेता रामगोविंद चौधरी के छोटे भाई के निधन से क्षेत्र में शोक है। लाल बचन एक माह से अस्वस्थ थे और उनका उपचार दिल्ली में चल रहा था। अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। यह भी पढ़ें- चमडी पंचायत की वर्तमान सरपंच का हुआ निधन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...