देवघर, मई 30 -- सोनारायठाढ़ी। पूर्व मंत्री हरिनारायण राय से मिलने शुक्रवार को सारठ विधायक उदय शंकर सिंह व बिहार प्रदेश के कटोरिया के पूर्व विधायक पप्पु यादव सोनारायठाढ़ी पहुंचे। बताते चलें कि गत 23 मई को पूर्व मंत्री हरिनारायण राय की मां का निधन हो गया था। इसको लेकर उनकी मां को श्रद्धांजलि देने नेताओं के उनके घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, जामा विधायक लुईस मरांडी, सारठ के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह पहुंचे थे। नेताओं ने उनकी मां को श्रद्धांजलि देकर सांत्वना भी दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...