पूर्व मंत्री के घर चोरी मामले में नौकर और मकान मालिक से पूछताछ
जमशेदपुर, जून 25 -- जमशेदपुर। पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के भुइयांडीह स्थित आवास से 25 लाख रुपये मूल्य के जेवर चोरी मामले में सीतारामडेरा पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में नामजद घरेलू कर्मचारी रामू कुमार और उसे काम पर रखने वाले रजनी मल्लिक से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर घटना के दिन उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई है। पूछताछ में रामू कुमार ने चोरी में संलिप्तता से इनकार किया है, जबकि रजनी मल्लिक ने केवल उसे काम दिलाने की बात स्वीकार की है। पुलिस दोनों के बयानों का मिलान कर रही है। साथ ही रामू के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्य और उसके संपर्कों की भी जांच की जा रही है। जेवरों की बरामदगी और अन्य संभावित आरोपितों की भूमिका की भी पड़ताल जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.