पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सिक्का गांव के मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की
पलामू, जुलाई 2 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के पंडवा प्रखंड के सिक्का गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को अत्यंत गंभीर बताते हुए झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने मामले की उच्चस्तरीय गहन जांच कराने, मेडिकल बोर्ड गठित करने तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उन्होंने 2 जुलाई को झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है जिसकी प्रतिलिपि राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सचिव तथा पलामू के उपायुक्त को भी प्रेषित किया है। सिक्का गांव निवासी कुलदीप मेहता सहित उनकी दो बेटियां, एक बेटा व एक पतोहू की मौत हो गई है जबकि पत्नी व एक अन्य बेटा गंभीर रूप से बीमार है। दोनों का इलाज रिम्स में चल रहा है。 यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग में तबादला विवाद, 37 लिपिकों के स्थानांतरण पर उठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.