समस्तीपुर, अप्रैल 10 -- मृत्युंजय ठाकुर सरायरंजन, निसं। प्रखंड क्षेत्र के हरिलोचनपुर में पूर्व मंत्री स्व. रामविलास मश्रि की पुण्यतिथि मनाने की तैयारी जोरों पर है। ज्ञात हो कि स्व. मश्रि की पुण्यतिथि प्रखंड में दो जगहों पर धूमधाम से मनायी जाती है। इसमें तिसवारा पाठशाला के निकट बने समाधी स्थल एवं दूसरी जगह हरिलोचनपुर गांव स्थित स्कूल में बने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोग श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। इस बाबत स्व. मश्रि के पुत्र सजन कुमार मश्रि व गगन कुमार मश्रि ने बताया की हर वर्ष की भांति पुण्यतिथि मनायी जायेगी। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...