जहानाबाद, जून 15 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सहदेव प्रसाद यादव डिग्री महाविद्यालय एवं इंटर महाविद्यालय में सोमवार को पूर्व मंत्री सह महाविद्यालय के संस्थापक सचिव स्वर्गीय सहदेव प्रसाद यादव की 17 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा इंटर खंड में सभा की अध्यक्षता प्राचार्य रामचंद्र सिंह ने की जबकि डिग्री खंड में सभा की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य ललित कुमार ने की। वक्ताओं ने कहा कि स्व. सहदेव प्रसाद यादव शिक्षा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उनके अथक प्रयासों से क्षेत्र में उच्च शिक्षा के प्रसार को नई दिशा मिली।

श...